Samastipur

रोसड़ा में एक हफ्ते पूर्व चोरी हुए सीता व लक्ष्मण के अष्टधातु की मूर्ति बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा : शहर के पांचूपुर ठाकुरबाड़ी से आठ दिन पूर्व 27 अप्रैल को सीता व लक्ष्मण के अष्टधातु की चोरी हुई मूर्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लाखों मूल्य के इस मूर्ति को चोरों ने पुलिस दबिश के कारण घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे झाड़ी में फेंक दिया था। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। बरामद की गई मूर्ति को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बरामदगी को लेकर लोग इसे ईश्वरीय कृपा मान रहे हैं।

बता दें कि चोरी की घटना के बाद विगत 29 अप्रैल को पुजारी पांचूपुर के गांगो महतो के आवेदन पर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके बाद चोरों की पहचान एवं मूर्ति की बरामदगी हेतु पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही थी। कई संदिग्ध लोगों को पुलिस द्वारा हड़काया जा रहा था। अपने को फंसता देख अज्ञात चोरों ने झाड़ी में मूर्ति को फेंक फरार हो गया।

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरों की पहचान एवं मूर्ति बरामदगी हेतु जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। परिणाम स्वरूप मूर्ति बरामदगी में सफलता मिली है। छापेमारी टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर महेंद्र राम, एएसआई अनीश कुमार, मो. आफताब एवं सशस्त्र बल के जवान थे।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

57 मिनट ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

3 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

9 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

11 घंटे ago