समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट स्टेशन पर शनिवार की देर रात करीब 11 बजे ट्रेन संख्या 94804 पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर शीशा तोड़ दिया। इस मामले में हायाघाट स्टेशन मास्टर विश्वनाथ भारती के आवेदन पर आरपीएफ समस्तीपुर में मामला दर्ज कराया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने बताया कि रविवार की रात नमो भारत ट्रेन हायाघाट में खड़ी थी।
इस दौरान किसी यात्री ने दरवाजा खटखटाया। इस ट्रेन का सभी दरवाजा ऑटोमेटिक है। ट्रेन का ठहराव उक्त स्टेशन पर नहीं रहने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इससे आक्रोशित होकर अज्ञात यात्री ने कोच के शीशा पर पत्थर चला दिया। इससे दो जगह पर क्रेक भी आया है। सूचना पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार व श्याम सुंदर कुमार सहित अन्य आरपीएफ कर्मियों ने हायाघाट पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…