समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का सोमवार को एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया व लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसडीपीपीओ कार्यालय के साथ-साथ अनुमंडलाधिन थानों के लंबित कांडों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही गोपनीय शाखा की फाइलों के रख-रखाव व निष्पादित फाइलों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा लंबित कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
फाइलों का गहन अध्ययन कर अलग-अलग थानों के गंभीर मामलों के संबंध में उन्होंने निर्देश दिया। इस दौरान एसडीपीओ विवेक कुमार ने लंबित कांडों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। एसपी ने एसडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया, जिसमें अभिलेखों की सुरक्षा व कार्यो के निष्पादन पर अधिक जोर दिया।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…