Samastipur

पूसा में बाइक की ठोकर से जख्मी दूसरी महिला की भी मौ’त, शादी में मटकोर कराकर लौटने के दौरान हुआ था हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत स्थित पानी टंकी के निकट बीते दिन बाईक की ठोकर से जख्मी एक और महिला की मौत सोमवार को हो गई। मृतक हरपुर महमदा पंचायत के वार्ड-8 निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी रीता देवी(45) बताई गई है। हालांकि सोमवार की शाम तक शव महमदा नहीं पहुंच सका था।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद पूसा महमदा आयेगा। इससे पूर्व पंचायत के वार्ड 8 निवासी रवि महतो की पत्नी सीता देवी की मौत भी ईलाज के दौरान हो गई थी। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने 2 मई की देर रात शव के साथ पूसा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को गैस एजेन्सी के निकट घंटो जाम रखा।

बता दें बीते एक मई की रात शादी में मटकोर करा कर लौट रही महिलाओं के समूह से अनियंत्रित एक बाइक टकरा गई थी। घटना में तीन महिला समेत आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। जिसमें चार को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा से प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने संजीव पासवान के बयान को कलमबद्ध करते हुए आवेदन को केस दर्ज करने को लेकर ट्रैफिक थाना भेज दिया गया है। गांव के राम कौलेश्वर पासवान के पुत्र रौशन कुमार को आरोपित किया गया है। इधर बीडीओ रविश कुमार रवि ने पारिवारिक लाभ की राशि का चेक बनवा देने की जानकारी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

3 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago