Samastipur

समस्तीपुर में प्रेमी से अनबन के बाद प्रेमिका ने उसी के सामनें जहर खाकर दी जान, प्रेमी हिरासत में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती गांव की रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से किसी बात को लेकर हुई अनबन को बर्दाश्त नहीं कर सकी और जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान हांसा पंचायत नागरबस्ती वार्ड संख्या-7 निवासी विजय महतो की पुत्री सुजाता कुमारी के रूप मे की गई है।

बताया गया है कि मृतका शहर के ताजपुर रोड में ही कहीं डेरा लेकर अकेले रहती थी। जानकारी के अनुसार नागरबस्ती गांव के ही वार्ड संख्या 2 निवासी शंकर महतो के पुत्र सन्नी कुमार से सुजाता का विगत दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर दोनों के घरवालों को भी इस बात की कुछ भनक लगी थी। गांव के मामला होने के कारण दोनो के परिवार इस रिश्ते को लेकर तैयार नही थे। वहीं लड़की शहर में एक किराए के मकान मे रह रही थी।

रविवार को लड़का-लड़की के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई। इसी से आक्रोशित होकर लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वही लड़का द्वारा अपनी प्रेमिका को आनन-फनन मे उठाकर शहर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया व डायल 112 की टीम को सूचना दी।

इधर सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर लड़का को पूछताछ के लिए मुफस्सिल थाना ले गया, जहां से लड़का को मथुरापुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लड़की ने बाजार समिति के आसपास जहर खाया था। इधर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago