दिनदहाड़े 12 बजे बैंक लूटकांड के बाद पुलिस सुरक्षा पर लोगों ने उठाए सवाल, DIG भी पहुंची बैंक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 12 बजे इतनी बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। लोगों का कहना है कि आखिर इतने व्यस्ततम जगह पर अपराधियों ने कैसे इस तरह की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दिन में चार बार बैंक जाकर चेकिंग करनी होती है।
लेकिन कैसे पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताकर अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है इसपर शहरवासी सवाल उठा रहे है। लोगों ने बताया की लोकल लाइनर के बिना इतनी बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया नहीं दिया जा सकता है। इधर बैंक के नीचे साइबर कैफे में मौजूद कृष्ण कुमार ने बताया, ऊपर बैंक में लूट हुई इसकी हमे भनक तक नहीं लगी। पुलिस के आने के बाद हम लोगों को यह जानकारी मिली कि ऊपर बैंक में लूट हुई है। गोली की हल्की आवाज भी सुनाई दी लेकिन हमें लगा सड़क पर गाड़ी आवाज कर रहा है।

डीआईजी भी पहुंची घटनास्थल पर :
लूटकांड की सूचना मिलते ही मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंची और बैंक कर्मियों से लूटकांड की विस्तृत जानकारी ली। इधर एसपी अशोक मिश्रा द्वारा सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी टीम के द्वारा समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों में छापेमारी की जा रही है। समस्तीपुर पुलिस के अनुसार सभी बदमाश वैशाली जिले के हो सकते हैं।

अब क्या होगा ग्राहको के जमा सोने का?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लुटे गए सोने का बड़ा हिस्सा बैंक के उन ग्राहकों का था, जिन्होंने लॉकर या गोल्ड लोन के तहत अपना कीमती आभूषण बैंक में रखा था। बैंक में इतने ज्यादा सोना व नगद के बावजूद कोई गार्ड मौजूद नहीं था। बताया गया है कि बैंक की पाॅलिसी के अनुसार उस गोल्ड लोन ग्राहकों का क्या होगा यह बताया जा सकेगा।
बैंक के एक कर्मी ने बताया कि सोना वैल्यू साढ़े चार से पांच करोड़ था लेकिन उसका वर्तमान वैल्यू सात से साढ़े सात करोड़ हो सकता है। इतनी बड़ी मात्रा में सोना ले जाना यह दिखाता है कि उनके पास बैंक के इंटीरियर का पूरा नक्शा रहा होगा व हफ्तों से अपराधी इसकी रेकी कर रहे होंगे। इधर नगर, मुफस्सिल, मुसरीघरारी, ताजपुर, बंगरा समेत डीआईयू व एसटीएफ की टीम छापेमारी में जुटी रही।
बैंक मैनेजर ने बताया घटनाक्रम :





