Samastipur

पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी की गोली लगने से मौ’त के बाद देर शाम समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- दो दिन पूर्व गोली से जख्मी आयत (12) की मौत रविवार को पटना के एक नीजी अस्पताल में हो गई। मौत की सूचना से उसके ननिहाल में मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में तनाव व्याप्त हो गया। वह कटिहार में पदस्थापित सर्किल इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खान की बेटी थी। ननिहाल नूरगंज गांव में कब्रिस्तान के भूमि विवाद के मामले 16 मई को दो पक्षों के बीच हुई हंगामा के बाद चली गोली में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। देर शाम पटना से शव समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

बता दें कि एक पखवारा से चले आ रहे विवाद पिछले शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा करने के बाद उग्र रूप ले लिया था। कब्रिस्तान की बाउंड्री के कुछ हिस्से तोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। नूरगंज निवासी बादशाह खान उर्फ मुन्ना खान पर जबरन कब्जा करने का आरोप था। ग्रामीणों ने पहले भी इसकी शिकायत मथुरापुर थाना में की थी।

घटना से एक दिन पूर्व गुरुवार को बादशाह खान और उनके परिजनों ने इजहार खान के साथ मारपीट की थी, जिसके लेकर गांव में तनाव व्याप्त था। शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद माहौल गरम हो गया। वहीं इसके बाद चली गोली में आयत जख्मी हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ बादशाह खान और उनके बेटे अल्तमस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया था। देर शाम तक नूरगंज में इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, दरोगा सुप्रिया आर्या, जगनिवास शर्मा आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago