समस्तीपुर : पुलिस विभाग में संविदा पर बहाल चालक सिपाहियों को स्थायी रूप से नियुक्त कराया जाएगा। इससे पहले संविदा चालक सिपाहियों की 2010 से अब तक हर साल 11 महीने की संविदा पर बहाली होती आयी है। संविदा चालक सिपाहियों ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। समस्तीपुर जिले में दो चालक सिपाहियों की नियुक्ति होनी है।
इसमें ऐसे चालक सिपाही जो 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण हैं, उन्हें 15 मई 2025 तक स्थायी रूप से नियुक्त किए जाने का आदेश डीजीपी विनय कुमार ने हाईकोर्ट के निर्णय के आलोक में जारी कर दिया है। इस संबंध में लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि समस्तीपुर में दो चालक सिपाही की नियुक्ति होनी है। इसको लेकर प्रकिया की जा रही है। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिये दोनों को बुलाया गया है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…