Samastipur

समस्तीपुर के मुफस्सिल क्षेत्र में देर रात आपसी रंजिश को लेकर मलिंगा ने की गोलीबारी, एक ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है। इसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया है। जख्मी की पहचान भुसारी गांव के कामेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के द्वारा जख्मी को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया गया, जहां से उसे रेफर कर दिये जाने पर शहर के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जख्मी के परिजनों ने मलिंगा नामक युवक समेत अन्य को आरोपित किया है।

अस्पताल पहुंच मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने जख्मी व उसके परिजनों से पूछताछ की। जख्मी के परिजनों द्वारा दो से तीन राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आपसी रंजीश में देर रात घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जख्मी को एक गोली लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोका बरामद किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

10 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

13 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

13 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

14 घंटे ago