Samastipur

समस्तीपुर: खेत में करंट लगने से किसान की मौ’त, फसल को पशुओं से बचाने के लिए बिछा रखे थे नंगे तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- एक किसान की खेत में बिजली की तार से चिपककर दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार को मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि फसल को पशुओं और जंगली जानवरों से बचाने के लिए बिजली के नंगे तार बिछा रखे थे। बोचहा निवासी अर्जुन राय (58) मंगलवार शाम को अपने खेत से मवेशा का चारा लाने गए। लौटने के समय दूसरे किसान के खेत में लगे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीननगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। परिजन से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन राय किसी काम से मंगलवार को पटोरी गए थे। पटोरी से लौटने के बाद शाम में वे अपने मवेशी का चारा लाने चौर चले गए। जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक खोजबीन हो ही रही थी इसी दौरान बोचहा चौर में वे घास का बोझा के साथ एक खेत में मृत पड़े हुए मिले।

यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों की संख्या मे लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पुत्र अनिल कुमार राय ने बताया कि उनके पिता रोज शाम चारा लाने के लिए अपने खेत पर जाते थे। उसी रास्ते मे बछवाड़ा थाना के चमथा बुधन टोल निवासी बल्ली दास का पुत्र रंजीत दास ने जंगली पशु से अपने फसल को बचाने के लिए बांस का खम्भा के सहारे नंगे तार से अपने खेत को घेर रखा है। जिसमें शाम होते ही बिजली प्रवाहित कर दी जाती है।

परिजन का आरोप है कि शाम होने के कारण अर्जुन राय को तार नजर नहीं आया और वे इसकी चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि परिजन ने अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago