समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र से 9.75 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूट मामले में वांछित चल रहे बदमाश विश्वजीत कुमार को वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। वह वैशाली जिले के बिदुपुर थाना निवासी प्रेम प्रकाश की हत्या मामले में भी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि इससे पहले एसटीएफ व समस्तीपुर पुलिस ने दो लाख के इनामी वैशाली के करमवीर उर्फ धर्मवीर व एक सोनार समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास से भारी मात्रा में आभूषण, नगद व हथियार बरामद हुए थे। अन्य गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वैशाली जिले के ही बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के किशन देव सिंह के पुत्र रवीश कुमार, समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव के रविंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र रणधीर कुमार उर्फ बबलू और वैशाली जिले के ही विदुपुर थाना क्षेत्र के नयानगर के सुबोध कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है जिन्हें 10 दिन पहले जेल भेजा जा चुका है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…