समस्तीपुर :- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना हुई है। दोनों जख्मी महिला ने पड़ोस के ही एक महिला पर मारपीट का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि वो डायन (कथित) है। उसने बच्चे को भूत (कथित थौर पर) पकड़ा दिया। जिसका विरोध करने और गाली देने पर उसने घर में घुसकर मारा है। मामला खानपुर थाना क्षेत्र का है। घायलों को जख्मी हालत में पुलिस की डायल-112 की टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों जख्मी महिला इलाजरत है।
जख्मी महिला की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के गुलिया देवी और पिंकी देवी के रूप में हुई है। गुलिया देवी ने बताया कि उनका 9 साल का लड़का अनिल कुमार पिछले एक सप्ताह से अजीब व्यवहार कर रहा था। गुलिया देवी को शक हुआ कि उसकी ही पड़ोस की एक महिला ने बच्चे को भूत (कथित तौर पर) पकड़ा दिया है। इन्होंने आरोपी पर डायन होने का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर दोनों में गाली-गलौज हुआ।
इसी विवाद में आरोपित महिला के परिवार वालो ने गुलिया देवी और पिंकी देवी को जमकर मारपीट कर इन्हें जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घायल का कहना है कि बचाने गए पति देवेंद्र कुमार के साथ भी मारपीट हुई है। खानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि सूचना पर डायल-112 की टीम गई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला अगर आवेदन देती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…