बैंकॉक टूर पर गए समस्तीपुर के युवा टाइल्स कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौ’त
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर के टाइल्स कारोबारी संतोष शर्मा (40) की संदिग्ध मौत रविवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हो गई। बताया गया है कि स्विमिंग पुल में स्नान के लिये जाने दौरान पैर फिसलने से वह गिर गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ताजपुर बाजार के थाना मोड़ के समीप टाइल्स का कारोबार करते थे। वह बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद के नागेन्द्र शर्मा के पुत्र थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवा कारोबारी संतोष शर्मा दो दिन पूर्व एक कंपनी टूर पर थाइलैंड गए थे। जहां बैंकाॅक में स्विमिंग पुल में स्नान के लिये जाने के दौरान पांव फिसल जाने से गिरकर उसकी मौत हो गयी। बताया गया है कि साथ गये लोगों के द्वारा युवक के शव को स्वदेश लाने की कागजी प्रकिया पूरी की जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे ताजपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

