समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर स्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के कार्यालय का बुधवार को एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया व लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसडीपीपीओ कार्यालय के साथ-साथ अनुमंडलाधिन थानों के लंबित कांडों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही गोपनीय शाखा की फाइलों के रख-रखाव व निष्पादित फाइलों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा लंबित कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
फाइलों का गहन अध्ययन कर अलग-अलग थानों के गंभीर मामलों के संबंध में उन्होंने निर्देश दिया। इस दौरान एसडीपीओ विजय ने लंबित कांडों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। एसपी ने एसडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया, जिसमें अभिलेखों की सुरक्षा व कार्यो के निष्पादन पर अधिक जोर दिया।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…