समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव से शनिवार की देर शाम सुधीर झा के पुत्र आशीष झा (17) के अगवा मामले में पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रविवार को अपहृत किशोर की मां व सुधीर झा की पत्नी सुचिता झा ने थाना में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर, भागीरथपुर, वासुदेवपुर के क्रमशः राजा सहनी, भोला राय, विरेंद्र प्रसाद मुन्ना, रंजीत दास, राम प्रवेश दास व एक अज्ञात शामिल है।
आवेदन में उसने बताया है कि शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने घर से उसके पुत्र को जबरन बाइक पर बैठा कर अगवा कर लिया और समस्तीपुर की ओर फरार गये। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर बासुदेवपुर के समीप शनिवार की देर रात जाम भी किया था। करीब ढाई घंटा से अधिक देर तक सड़क जाम कर ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया। इसके बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि अपहृत किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जायेगा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…