Samastipur

नाबालिग के अगवा मामले में मुफस्सिल थाने पर संदिग्ध युवक से SP ने की पूछताछ, SIT का किया गठन, कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर गांव से हथियार के बल पर 17 वर्षीय किशोर के अगवा मामले को लेकर एसपी अशोक मिश्रा लगातार नजर बनाये हुए है। अपहृत किशोर के बरामदगी को लेकर एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी और डीआईयू समेत कई थानों की पुलिस किशोर की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी है। पुलिस के द्वारा कुछ संदिग्धों को उठाया भी गया है। हालांकि पुलिस के कोई भी अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे है।

यह भी पढ़ें : अपहृत किशोर का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, मां के आवेदन पर 5 नामजद व 1 अज्ञात पर मामला दर्ज

वहीं अगवा कांड को लेकर रविवार की शाम एसपी, डीएसपी समेत अन्य अधिकारी मुफस्सिल थाने पहुंचे। एसपी ने यहां पकड़कर रखे गये एक संदिग्ध युवक से खुद ही काफी देर तक पूछताछ की। पकड़े गये संदिग्ध युवक की निशानदेही पर पुलिस टीम समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। इधर अपह्रत युवक की मां ने कल्याणपुर थाने में पांच नामजद एक अज्ञात पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर, भागीरथपुर, वासुदेवपुर के क्रमशः राजा सहनी, भोला राय, विरेंद्र प्रसाद मुन्ना, रंजीत दास, राम प्रवेश दास व एक अज्ञात शामिल है।

अपह्रत किशोर की मां ने बताया कि अगर पुलिस पहले ही सजग होती तो यह घटना नहीं होती। नामजद आरोपियों के द्वारा पहले से ही धमकी दी जा रही थी। इसको लेकर उसने थाने से लेकर डीएसपी और एसपी तक आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपियों के डर से उसने पहले ही अपनी नाबालिग पुत्री को बालिका गृह में डाल रखा है ताकि वह सुरक्षित रहे। घटना के वक्त किशोर घर पर अकेला ही था।

यहां देखें मां का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago