समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर DRM चौक के पास मार्निंग वॉक के दौरान महिला से चैन स्नैचिंग, बदमाश फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक के पास शनिवार की सुबह मार्निंग वाक के लिये निकली एक महिला से अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की पहचान बारह पत्थर मुहल्ले की रीता कुमारी के रूप में की गई है। पीड़िता ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक सुबह करीब 5:30 बजे तेजी से उनके पास आये और उनके गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गये।

महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। इस संबंध में पीड़िता के भतीजे रवि रंजन कुमार ने थाने में अपनी बुआ के चैन स्नैचिंग संबंधित मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150