Samastipur

DM ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, ADM व DSP समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक सोमवार को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निर्वाचन में अनुसरण के क्रम में एक्सपेंडिचर सेंसिटिव कांस्टीट्यूएंसी निर्धारण हेतु विचार विमर्श की बैठक की गई। इसके अतिरिक्त मंदिर चहारदीवारी, कब्रिस्तान घेराबंदी की योजनाओं के चयन, प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई तथा लंबित कब्रिस्तान की घेराबंदी तथा मंदिर के चहारदीवारी के मामलों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जिला योजना पदाधिकारी तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा उपस्थित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सभी थानों में सीसीटीवी सुचारू रूप से कार्यरत है यह जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी को ब्लैक हॉटस्पॉट स्थलों की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के साथ-साथ हिट एवं रन के मामलों का ससमय निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया।

भूमि विवाद की समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारी को पाक्षिक बैठक में थाना एवं अंचल स्तर पर होने वाली भूमि विवाद की बैठकों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा उन्हें भू- समाधान पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित खनिज विकास पदाधिकारी को घाटों की वंदोवस्ती तथा खनन विभाग द्वारा गया की गई छापेमारी एवं कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, रोसड़ा एवं पटोरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य सभी सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…

41 मिनट ago

उजियारपुर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…

1 घंटा ago

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…

1 घंटा ago

10 और 11 मार्च को समस्तीपुर समेत आधे दर्जन जिलों में हो सकती है हल्की वर्षा

समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के आरोप में सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स…

2 घंटे ago

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

13 घंटे ago