Samastipur

दलसिंहसराय में NH-28 पर भीषण हादसे में बाइक के उड़े परखचे, पॉलिटेक्निक के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां गुरुवार की दोपहर NH-28 पर ढेपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक और तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गयी जिसमें बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के गदाई सराय के राजीव कुमार के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।

बताया गया कि विभूतिपुर थाने के टभका स्थित पॉलिटेक्निक में मृतक शिवम द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान हुई। इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं ठोकर मारनेवाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया की घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, वहीं चालक भागने में सफल रहा। मृतक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago