Samastipur

दलसिंहसराय में मैजिक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर रोड के पिपरपाती के पास अनियंत्रित मैजिक सवारी गाड़ी की ठोकर से साइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को घटना स्थल से निजी अस्पताल था दूसरे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मधेयपुर पश्चिम टोला निवासी स्व. जगदीश राय के पुत्र परमानंद राय (45 वर्ष) के रूप में की गई। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की पहचान उसी गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी स्व. सागर राय के पुत्र अनिल राय के रूप में की गई है। मृतक के भाई सुरेश राय ने बताया कि मृतक सब्जी मंडी में सब्जी बेचने के बाद साईकिल से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी साईकिल पर पर गांव के ही अनिल राय भी आगे आगे चल रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक सवारी गाड़ी ने परमानंद राय को ठोकर मारते हुए आगे जा रहे अनिल राय को भी ठोकर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान परमानंद राय की मौत हो गई। जबकि अनिल राय उर्फ कारी राय अस्पताल में इलाजरत है।

घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। इधर मैजिक को भी लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन चालक भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि मृतक को एक लड़का तीन लड़की है। घटना के बाद स्वजनों का रोो-रोकर बुरा हाल था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

29 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

11 घंटे ago