Samastipur

दलसिंहसराय में अगलगी की घटना में घर में सो रहे दो मासूम की जलकर हुई मौ’त, परिजनों में मचा कोह’राम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के भगवानपुर चकशेखू के बाजार समिति के पास स्थित मुसहरी टोला में दोपहर करीब ढाई बजे एक घर में अचानक आग लग गयी। इस आगलगी की घटना में घर में सो रहे दो मासूम की जलकर मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान नगर परिषद दलसिंहसराय वार्ड संख्या-1 निवासी शंभू मांझी के 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 5 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी उर्फ एतवरिया के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दूसरे घर में मृतक मासूम के मौसा अमित सदा सो रहे थे। उसे इस आगलगी की भनक तक नहीं लगी। आग बुझाने पहुंचे लोगों ने टाटी तोड़कर घर में घुसकर मौसा को जगाया। इस दौरान जुटे लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक दोनों मासूम की जलकर मौत हो चुकी थी। घर फूस का होने के कारण आग तेजी से फैल गया। जब तक लोग कुछ कर पाते आग पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी।

बताया जाता है कि घटना के समय मृतक दोनों मासूम की मां फूलों देवी, पिता शंभू देवी और नाना दुखन सदा काम करने के लिए गए हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंची मां फूलों देवी और मौसी रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

लोगों ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। इधर मौके पर पहुंचे अग्निशामक पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य में आग लगाने का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन घर में बिजली की सप्लाई थी। वहीं घर के बाहर राख का भी ढेर था। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का स्पष्ट हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

25 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago