Samastipur

दलसिंहसराय में 13 वर्ष पूर्व भी इसी दुकान पर भीड़ ने एक बदमाश को मार डाला था, बराबर यहां रुक-रुककर होती रहती है घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :– बेखौफ हो चुके बदमाश शहर में आए दिन आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब इसको लेकर लोगों को गुस्सा भी फूट पड़ा है। लोग अब खुद कानून को हाथ में लेने लगे है। इसी का नतीजा है कि रविवार की देर शाम दलसिंहसराय के आनंद स्टोर पर हुई लूट में लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। वहीं दो बदमाशों की पीट पीट कर हत्या कर दी।

रह भी पढ़ें : दलसिंहसराय में दो व्यवसायी भाईयों को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों का मॉ’ब लिं’चिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

हालांकि आनंद स्टोर पर यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2012 में भी लूट कर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। बदमाश की पहचान मिंटू पासवान के रूप में हुई थी। इस घटना के बाद लगातार आनंद स्टोर सह मुरही मिल में लूटपाट की घटना रुक-रुककर होती रहती थी। हर बार बदमाश बड़े आराम से लूट कर फरार हो जाते थे। करीब 13 वर्ष बाद फिर आनंद स्टोर में लूटपाट कर रहे बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

आनंद स्टोर में वर्ष 2018 में नगद सहित तीन लाख रुपए की लूट हुई थी। वहीं वर्ष 2022 में डेढ़ लाख रुपए के साथ बदमाशों ने दुकान से काजू के साथ-साथ कीमती किराना की समान लूट कर फरार हो गया था। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई। वही मौके पर टीम ने कई राउंड खोका बरामद किया है। इसके अलावा खून के नमूने लिए जा रहे है।

लोगों ने दिखाई दिलेरी, जान पर खेलकर दो को पकड़ा :

लोगों ने बताया कि चार बदमाशों में से दो दुकान के अंदर घुसे और लूटपाट करने लगे। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों से भी मारपीट की गई। भागने के दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बावजूद दुकान के कर्मी और आसपास के लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। मौके पर जुटी सैकड़ों की भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों ने दम तोड़ दिया।

यहां देखें एसपी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

10 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

49 मिनट ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago