समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल ओवरब्रिज के पास स्थित एक डीलक्स होटल के बाहर रविवार की देर रात्रि करीब डेढ़ बजे ड्यूटी कर रहे गार्ड व कर्मचारी के उपर एक अज्ञात युवक द्वारा चाकू से गर्दन व कंधा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला करने के बाद उक्त युवक वहां से पैदल ही फरार हो गया। घटना के बाद होटल के अन्य कर्मियों द्वारा खून से लथपथ कर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। घटना देर रात्री में हुई इस कारण वह पकड़ा नहीं जा सका।
जख्मी कर्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद वार्ड-5 निवासी राम प्रकाश राय के पुत्र रमेश राय (38) के रूप में की गई है। इसको लेकर होटल के प्रबंधक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि सारा घटनाक्रम होटल के कैमरे में कैद हो गया है। इधर जख्मी रमेश ने बताया की वह देर रात्रि होटल के बाहर बैठ ड्यूटी कर रहा था तभी एक लड़का पीछे से चाकू से हमला कर कर भाग गया। उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है।
सीसीटीवी में देखने से उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। उन्होंने आशंका जतायी जा रही है की कोई युवक नशे की हालत में घटना को अंजाम देकर भागा है। उनका यह भी बताना है की होटल के आसपास ब्राउन शुगर का सेवन कर कई किशोर व युवक छिट-पुट घटनाओं को अंजाम देते ही रहते हैं। पुलिस इस तरफ गश्ती में भी नहीं आती है, जिससे उन युवकों का मनोबल ऊंचा है। इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कांड दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…