समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में रविवार की दोपहर किराना दुकानदार जय राम सत्यम को बदमाशों द्वारा गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पिता अर्जुन राय ने दो नामजद व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर जख्मी का शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं जहां उसकी स्थिति स्थिर है।
बता दें कि रविवार को दो बाइक से तीन की संख्या में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार जय राम सत्यम को सीने में गोली मारकर फरार हो गये थे। इस दौरान एक बदमाश का बाइक भी वहीं छूट गया था। इस दौरान घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जख्मी के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…