समस्तीपुर :- भीषण अग्निकांड ने चार साल के आदित्य की दुनिया ही उजाड़ दी। तीन साल पहले उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। तबसे मां सोनी, नानी लक्खी देवी और नाना अशोक महतो के साथ समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मधेपुर स्थित गमवारा हसनपुर में रह रहा था। बस में नानी और मां जिंदा जल गईं पर ढाल बने नाना ने उसकी जिंदगी बचा ली।
अशोक महतो अपनी पत्नी और बेटी को आंखों के सामने जलते देख नाती को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते रहे। अशोक महतो ने बताया कि वर्ष 2022 में दामाद पंकज ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से बेटी और नाती उनके साथ ही रह रहे थे।
वह भी बेगूसराय से पत्नी, बेटी और नाती के साथ दिल्ली जा रहे थे। वहीं, नौकरी करते हैं। बस में पीछे की सीट पर परिवार के साथ सो रहे थे। एकाएक आगे की सीटों पर बैठे लोग चीख पुकार करने लगे। देखते-देखते आग की लपटें निकलने लगीं। अंदर धुंआ भर रहा था। बाहर निकलने के लिए खिड़की में लगी लोहे के रॉड को तोड़ने का प्रयास किया। नहीं टूटने पर कई लोगों की मदद से उसे टेढ़ा करके ऊपर उठा दिया। धुएं के कारण आदित्य का दम घुट रहा था। पानी की एक बोतल मिली, उससे प्रहार करके कांच तोड़ दिया। पत्नी और बेटी अंदर फंसी थीं। सबसे पहले नाती को बचाने के लिए खिड़की से बाहर कूदे।
नाती को सड़क पर बैठाने की कोशिश की तो वह लुढ़क गया। यह देखते ही सन्न रह गए। पास खड़े लोगों ने दौड़कर नाती के चेहरे पर पानी डाला तो उसकी आंखें खुल गईं। इसके बाद पीछे पलटे तो बस की आग और विकराल हो चुकी थी। आग की लपटों से घिरी पत्नी और बेटी चीख-पुकार कर रही थीं। आंखों के सामने वे जल रही थीं। अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे क्योंकि नाती एक बड़ी जिम्मेदारी थी। आंखों के सामने पत्नी और बेटी की सांसें थम गईं। किसी तरह खुद को समझाया। लोग ढाढस बंधाते रहे।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…