Samastipur

समस्तीपुर में बैंक आफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ सोना व 15 लाख नगद की लूट, 8 से 9 की संख्या में थे अपराधी, बैंक में नही था गार्ड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े शहर के बीचोंबीच बड़ी बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र की है। जहां 8 से 9 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर 15 लाख रुपये नगद और 5 करोड़ का सोना लूट कर फरार हो गए।

इधर बैंक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। एसपी अशोक मिश्रा सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तप्तिश में जुट गए है। घटना के संबंध में डिप्टी मैनेजर का बताना है कि 8 से 9 की संख्या में अपराधी बैंक में घुसकर वहां मौजूद कर्मी और ग्राहकों को हथियार के बल पर कब्जे में कर 10 लाख रुपये नगद और 5 करोड़ का सोना लूट कर भाग निकले।

बदमाश करीब 40 से 45 मिनट तक बैंक में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मी को एक कमरे और बाथरूम में बंद कर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक और आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। बैंक में हुई लूट की घटना के संबंध में एसपी अशोक मिश्रा का बताना है कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस टीम को भेजा गया है। बैंक में गार्ड नहीं था।

एसपी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

16 घंटे ago