फतेहा हाल्ट के पास पोल संख्या-200/8-10 के समीप मंगलवार को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद रेल थाना बछवाड़ा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। रेल थानाध्यक्ष विश्वम्भर मांझी ने बताया कि मृतक के जेब में मिले एक पुर्जे में लिखा मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहसा निवासी सुधारी प्रसाद साहू के 23 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार साहू के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने रेल थाना बछवाड़ा पहुंच कर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनका पुत्र पंजाब से घर लौट रहा था। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के लिए टिकट कटाने के बाद सीमांचल एक्सप्रेस से घर आने की बात कही थी।
मोबाइल फोन पर बात होने के कुछ देर बाद मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ आने से परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। इधर, जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो वह राजकीय रेल थाना पर पहुंचकर अपने पुत्र की पहचान की है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…