Samastipur

समस्तीपुर में बारिश के कारण होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, अब 4 जून को होगी आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : दुधपुरा स्थित पुलिस लाइन में 13 मई को प्रस्तावित होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। बताया गया है कि सोमवार की रात भारी बारिश के चलते परीक्षा स्थल पर ट्रैक की स्थिति अत्यंत खराब हो गई, जिससे अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 13 मई की परीक्षा अब आगामी 4 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। होमगार्ड के कमांडेंट मो. ऐहतेशाम अली ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस नई तिथि को ध्यान में रखते हुए पुनः परीक्षा में सम्मिलित हों। उन्होंने स्पष्ट किया है कि परीक्षा स्थल और समय पूर्ववत रहेगा।

मालूम हो कि समस्तीपुर जिले में 10 मई से 3 जून तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही है। 731 पदों के लिए यह बहाली प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर समस्तीपुर में 25 हजार 369 आवेदन आए है, जिसमें 19 हजारों 290 पुरुष, 6 हजार 78 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर का आवेदन प्राप्त हुआ है।

कुल 20 दिनों में इस दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा को पूर्ण किया जाना है। इसके लिए बैच वाइज शेड्यूल बना दिया गया है, जिसमें कुल चार बैच हैं। प्रथम बैच का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:00 बजे है, जबकि दूसरे बैच का सुबह 4:30 बजे, तीसरे बैच का सुबह 5:00 बजे एवं चौथे बैच का 5:30 बजे पूर्वाह्न है। तीन बैच क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय में 90-90 अभ्यर्थी हैं। जबकि चौथे बैच में ग्रुप-डी में 80 कैंडिडेट है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago