Samastipur

समस्तीपुर : कलाकार पंजीकरण पोर्टल से प्रतिभा को दिलाई जाएगी पहचान, पोर्टल के माध्यम से प्रतिभा को मिलेगी पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली कलाकारों को सशक्त बनाने, उनकी कला को पहचान दिलाने एवं उनके विकास को नई दिशा देने के लिए एक अभिनव पहल की गई है। इस क्रम में बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसका औपचारिक लोकार्पण किया जा चुका है। यह जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के हवाले से दी गयी है। बताया गया कि इस डिजिटल पोर्टल का उद्देश्य राज्य भर के विविध कला विधाओं से जुड़े कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे न केवल अपना पंजीकरण कर सकते हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं, सांस्कृतिक आयोजनों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियों से सीधे रूप से जुड़ सकेंगे। यह पोर्टल बिहार के सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं: 

यह पोर्टल चित्रकला, नृत्य, संगीत, नाटक, लोककला, शास्त्रीय कला, मूर्तिकला, शिल्पकला, साहित्य, वादन, गायन, लोकनृत्य एवं अन्य पारंपरिक/आधुनिक कलाओं से जुड़े कलाकारों को एकीकृत रूप से पंजीकृत कर उन्हें डिजिटल पहचान प्रदान करता है। प्रत्येक पंजीकृत कलाकार को एक विशिष्ट यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे न केवल उनकी पहचान सुदृढ़ होगी, बल्कि राज्य सरकार को भी यह जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि किस जिले में किस विधा के कितने कलाकार सक्रिय हैं।

पंजीकरण की प्रक्रिया: 

कलाकारों को पोर्टल पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कला विधा, अनुभव, बैंक विवरण, एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करते हुए फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण सफल होने पर उन्हें एक डिजिटल आईडी प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात वे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योजनाओं, प्रदर्शनियों, शिविरों तथा अन्य आयोजनों में सशक्त भागीदारी के पात्र बन जाएंगे।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे इस पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण करें एवं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह पहल न केवल आपकी कला को सम्मान दिलाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बताया गया कि पंजीकरण के लिए जारी लिंक पर जाएं। किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या के समाधान के लिए जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय अररिया से संपर्क करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

10 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

13 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

13 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago