समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर से बुधवार की देर शाम एक बाइक की चोरी हो गई। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार ने पूसा थानाध्यक्ष के नाम आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें आरोप है कि 21 मई की शाम वे विवि के न्यू ब्यायज हॉस्टल के मेस में खाना खाने गये। इस दौरान खाना खाकर लौटने पर बाइक गायब पाया गया।
इससे पूर्व 15 मई की शाम लाइन हाट बाजार में बाइक लगाकर सब्जी खरीदने गये एक व्यक्ति की बाइक भी चोरी हो गई। सब्जी खरीदकर लौटने पर बाइक गायब पायी गयी। इस संदर्भ में पूसा देवपार निवासी सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र राहुल राज ने पूसा थानाध्यक्ष के नाम आवेदन देकर कानूनी कारवाई की मांग की है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष श्रेया कुमारी ने कहा केस दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…