Samastipur

रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर में इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर लगातार अपराधिक घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस जांच के नाम पर बस खानापूर्ति करने में जुटी है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदवारा पंचायत के जितवारिया वार्ड संख्या-13 की है जहां फकीरा सहनी के 20 वर्षीय पुत्र जगदीप सहनी को बदमाशो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया, जिसकी पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जाता है कि 10 बजे मृतक अपने घर से ट्रैक्टर ड्राइवर को खाना देने के लिए जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ बदमाशों ने उससे रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उसे गोली मार कर जख्मी कर दिया।

मृतक के बड़े भाई सनोज सहनी का बताना है कि वह ट्रैक्टर रख कर चलवाता है। मिट्टी कटाई का काम हो रहा था। रात में खाना लेकर ड्राइवर के लिए यह जा रहा था। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक कर रंगदारी मांगी और नहीं देने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया और उसे लेकर कहीं चला गया। अहले सुबह करीब 3:00 परिजनों को जानकारी मिलती है कि आपके भाई को गोली लगी है और वह पीएमसीएच में भर्ती है। लेकिन फिर सुबह में जानकारी मिलती है कि उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई का बताना है कि इन लोगों ने मेरे भाई से पूर्व में भी रंगदारी मांगी थी, उन्हीं लोगों ने इसकी हत्या की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।एसआई रंगलाल साह का बताना है कि गोली कैसे लगी है यह जानकारी अब तक नहीं है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन सुबह में परिजनों के द्वारा सूचना मिली है की गोली लग गई है और उसकी मौत हो गई है। हम लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाए हैं। आगे परिजनों के दिए गए आवेदन के आधार पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

22 घंटे ago