Samastipur

प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर समस्तीपुर नगर थानाध्यक्ष से मांगा गया स्पष्टीकरण, संतुष्ट जवाब नहीं देने पर हो सकती है कारवाई

समस्तीपुर : सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीपीओ-1 ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए थानाध्यक्ष को स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों विभिन्न गंभीर मामलों के पीड़ितों द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर सभी पीड़ित थाना के बदले एसडीपीओ कार्यालय पहुंच रहे है। एसडीपीओ-1 संजय पांडेय ने बताया की थानाध्यक्ष के इस कृत्य से स्पष्ट होता है की उनके द्वारा अभियोजन को प्रभावित करने, लापरवाही, मनमानेपन, आदेश उल्लंघन एवं घोर लापरवाही है।

एसडीपीओ कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि उचित जबाव नहीं दिया गया तो विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। पत्र में उल्लेखित है कि पांच अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने गंभीर आरोपों के साथ नगर थाने को आवेदन दिए थे, बावजूद इसके नगर थाने द्वारा किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

6 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago