समस्तीपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किए। शारदा सिन्हा ने भारतीय लोक संगीत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है। पद्म विभूषण पुरस्कार दिवंगत शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने प्राप्त किया।
समस्तीपुर शहर के काशीपुर में शारदा सिन्हा का ‘आशावरी’ नाम से आवास है, जहां वीमेंस कॉलेज में सेवा के दौरान रहा करती थी। 38 साल तक वीमेंस कॉलेज में संगीत प्रोफेसर के तौर पर सेवा दी। 2017 में रिटायर्ड होने के बाद यहां से चली गयी। तब से यह घर खाली है। तब से वह पटना स्थित आवास पर रहती थी। बता दें कि 5 नवंबर की शाम छठ महापर्व के नहाय खाय के दिन शारदा सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। गायिकी के क्षेत्र में इन्हें इससे पहले पद्म भूषण सहित कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…