समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के सरदारगंज- विद्यापतिनगर रोड में अर्जुन प्रसाद साह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दोनों व्यवसायी भाइयों को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। घटना के बाद दो बदमाश भी भीड़ के हत्थे चढ़ गये थे जो माॅब लिंचिंग के शिकार हो गए थे। वहीं अन्य बदमाश फरार हो गये थे। इस संदर्भ में खाद्यान्न व्यवसायी संघ एवं अन्य व्यवसायी संघ के डेलिगेशन ने एसडीओ किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक शर्मा से मिलकर अभी तक अपराधी को नहीं पकड़ाने पर आक्रोश में ज्ञापन दिया व आये दिन हो रहे व्यवसायियों पर आपराधिक हमले के बारे में भी अवगत कराया।
अधिकारियो ने आश्वासन भी दिया है कि इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को ढूंढ कर उसे सजा दी जायेगी। डेलिगेशन टीम में खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी, सुनील शाह, संजय शर्मा, सर्राफा व्यवसायी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी, कपड़ा व्यवसाय संघ से अनिल कुमार लाल, श्याम लाल, दवा संघ से विनय लाल, बाबा अंबेडकर सब्जी मंडी बाजार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी महतो, अनुराग राउत, संजू लाल, संतोष कुमार सुरेखा, सुशील कुमार सुरेखा, चंदन प्रसाद एवं अन्य व्यवसायी शामिल थे।
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…