Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट चाहिये तो QR कोड से करे आवेदन

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सभी 243 सीटों पर टिकट दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। कांग्रेस के इस कदम से सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच, पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी आरजेडी समेत अन्य घटक दलों के साथ मिलकर महागठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि पार्टी ने सभी सीटों पर दावेदारों से आवेदन क्यों मांगे।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस बिहार की सभी 243 सीटों पर आवेदन ले रही है। हालांकि, इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) के तहत जो सीटें पार्टी के हिस्से में आएंगे, अंतिम रूप से उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। उन्होंने टिकट मांगने वालों को क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। कांग्रेस पार्टी की ओर से क्यूआर कोड पिछले दिनों जारी किया गया था। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य नेताओं ने पटना स्थित सदाकत आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

महागठबंधन में अभी सीटों पर बात शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से सभी सीटों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। जिन सीटों पर पार्टी को मजबूत और जिताऊ उम्मीदवार मिलेंगे, गठबंधन के साथियों के साथ वह उनके लिए अच्छे से मोलभाव कर सकेगी।

आवेदन के दौरान दावेदारों को देनी होगी ये जानकारियां

बिहार में कांग्रेस का टिकट चाहने वाले नेता क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसमें उन्हें अपना नाम, पता, विधानसभा, मोबाइल नंबर के अलावा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की संख्या भी बतानी होगी। इसके अलावा उन्हें हाल के दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों, सभाओं के फोटो भी अपलोड करने होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago