Samastipur

छत से गिरने के कारण 25 वर्षीय युवक की मौत; कपड़ा रखने के दौरान असंतुलित होकर नीचे गिरा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में सोमवार की सुबह छत से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड संख्या- 10 के स्व. रामेश्वर राम के पुत्र मिथलेश कुमार (25) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिथलेश मुंबई में मजदूरी करता था और दो दिनों पूर्व ट्रेन से अपने गांव लौटने के लिए निकला था। वह देर रात ट्रेन से समस्तीपुर स्टेशन पर उतरने के बाद अपने एक दोस्त के घर हकीमाबाद चला गया, जहां से वह सोमवार की सुबह घर के लिए निकलता। लेकिन इस बीच सोमवार की सुबह नहाने के बाद छत पर कपड़ा रखने के दौरान पैर फिसल जाने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि छत से युवक के गिरने की सूचना पर पुलिस टीम गयी थी। इस बीच इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को दे सौंप दिया गया है। आगे आवेदन के आधार पर अग्रतर कारवाई की जाएगी। इधर मौत की खबर मिलते ही विभूतिपुर के पतैलिया गांव में परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

2 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

2 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

3 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

5 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

14 घंटे ago