Samastipur

सीसीटीवी फुटेज के बावजूद बदमाशों की अब तक शिनाख्त नहीं, बाइक के जरिए लुटेरों तक पहुंचने की जुगत में पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 7 मई को दिनदहाड़े 12 बजे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा 9.75 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूटकांड को लेकर पुलिस की जांच जारी है, लेकिन घटना के चौथे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद लुटेरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी, डीआईयू के साथ-साथ सीआईडी की टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। कई संदिग्धों को उठाकर भी पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है।

इधर पुलिस के द्वारा रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। अपराधी जिस बाइक से बैंक लूटने पहुंचे थे, सीसीटीवी के माध्यम से उसकी भी जांच की जा रही है। नंबर प्लेट के आधार पर पता लगाया जा रहा है की ये किस जिला में रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस को बदमाशों के करीब पहुंचने में आसानी होगी। हालांकि आशंका जतायी जा रही है की इस लूटकांड में चोरी की बाइक का उपयोग किया गया था। वारदात में शामिल एक बदमाश को छोड़कर सभी का चेहरा खुला हुआ था। सड़क पर लोगों की निगहबानी कर रहे एक बदमाश ने गमछा से मुंह लपेट रखा था।

घटना उस वक्त हुई जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और 9.75 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद व बैंक में लगे डीवीआर लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बैंक के अंदर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। घटना के बाद पहुंचे पुलिस ने मौके से कई सबूत जुटाए थे और आसपास सीसीटीवी फुटेज को अहम सुराग मानकर जांच तेज कर दी थी, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध की न तो पहचान हुई और न ही कोई सुराग सामने आया है।

हालांकि इस संबंध में पूछताछ के लिये कई लोगों को उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के पहचान के लिए तकनीकी टीम सीसीटीवी फुटेज को साफ करने और संदिग्धों के हावभाव का विश्लेषण करने में जुटी है। बताया गया है कि बाइक के जरिए ही पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की जुगत में है। इधर सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लूट में जिन बाइकों का इस्तेमाल किया गया है, वे संभवतः चोरी की या फिर फेक नंबर प्लेट है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago