केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश भर में जाति जनगणना कराने के फैसले के बाद बिहार में इसका क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले का श्रेय अपने-अपने नेताओ को दे रहे हैं।
पटना स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के बाद गुरुवार को एक पोस्टर लगाया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में जाति जनगणना कराने के फैसले को लेकर आभार जताया गया। इस पोस्टर में लिखा गया है, “नीतीश ने दिखाया, अब देश ने अपनाया। पीएम मोदी का धन्यवाद, जातिगत गणना, बिहार से लेकर भारत तक।”
दूसरी ओर, विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस ने भी अपने-अपने कार्यालयों के बाहर पोस्टर लगाए। इनमें जाति जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने का श्रेय अपने नेताओं को दिया गया।
आरजेडी के एक पोस्टर में लिखा गया, ‘‘लोग झुकते हैं, उन्हें झुकाने वाला चाहिए। आखिरकार केंद्र सरकार ने लालू और तेजस्वी की बात मान ली। इसका श्रेय लालू और तेजस्वी को जाता है।’’
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कार्यालय के बाहर गुरुवार को राहुल गांधी की तस्वीर का दूध से अभिषेक किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए एक पोस्टर में जाति जनगणना का श्रेय राहुल गांधी को दिया गया।
दूसरी ओर, बीजेपी का कहना है कि आगामी जनगणना में जाति आधारित आंकड़े भी शामिल कराने का जो फैसला लिया गया है, उसका श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को ही जाता है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 1995-96 में जाति जनगणना का प्रस्ताव पास हुआ ता, तो उसे लागू क्यों नहीं किया गया। 10 साल तक लालू केंद्र की यूपीए सरकार में रहे, तब उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…