समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 7 मई को 9.75 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूट मामले में खुलासा करते हुए दो लाख के ईनामी करमवीर उर्फ धर्मवीर व एक सोनार समेत 4 बदमाशों की गिरफ्तारी करते हुए भारी मात्रा में आभूषण, नगद व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करमवीर नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में हुए लूटकांड मामले में भी फरार चल रहा था। उसी मामले को लेकर करमवीर के उपर समस्तीपुर पुरानी ने दो लाख रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था।
बदमाशों के पास से बरामद आभूषण की कीमत करीब एक करोड़ रूपये बतायी गई है। इसको लेकर नगर थाना पर शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर उर्फ देशमुख भाई, वैशाली जिले के ही बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के किशन देव सिंह के पुत्र रवीश कुमार, समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव के रविंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र रणधीर कुमार उर्फ बबलू और वैशाली जिले के ही विदुपुर थाना क्षेत्र के नयानगर के सुबोध कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।
बिट्टू सोनार है जो लूट के सोने को गलाने का काम करता था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 958.28 ग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रूपये है। वहीं 19 हजार 200 रूपये, तीन पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस,
लूट में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल, एक हुंडई कार व चारों बदमाशों का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
नगर थाना पर प्रेस को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि बैंक डकैती के दौरान अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग में लाये गये पल्सर मोटरसाईकिल की पहचान की गई। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज से पाया गया कि घटना के दिन इस गाड़ी का प्रयोग चकमेहसी के बेलसंडी का रणधीर कुमार उर्फ बबलु सिंह कर रहा था। वह पहले से कई अन्य लूटकांड मामले में फरार चल रहा था। उसे नगर पुलिस द्वारा एक पिस्तौल और उसमें लोड दो जिंदा गोली के साथ बाइक समेत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद इसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने गिरोह से मिलने के लिए रूपौली जयमंगला गेट के सामने बंसवारी में अपने दोस्त दीपक मुंशी के बताये अनुसार वहां जा रहा है, जहां से उसी शाम दलसिंहसराय में किसी ज्चेलर्स दुकान में लूट की घटना कारीत करने के लिये निकलना है। नगर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल इसकी सूचना मुसरीघरारी थाने को दी गई। इसके बाद मुसरीघरारी थानाध्यक्ष व सरायरंजन थानाध्यक्ष की टीम के अलावे डीआईयू की टीम द्वारा जयमंगला गेट के पास घेराबंदी की गई। जहां से दो लाख के ईनामी सोना लूटेरा धर्मवीर उर्फ कर्मवीर को एक पिस्टल, उसमें लोड 3 जिंदा कारतूस व बैंक डकैती में प्रयुक्त नारंगी रंग का पल्सर मोटसाईकिल बरामद किया गया।
वहीं रविश कुमार को एक पिस्टल, उसमें लोड 3 जिंदा कारतूस एवं एक हुंडई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार दोनों कर्मवीर उर्फ धर्मवीर व रविश के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया वह सभी दीपक मुंशी के बतायेनुसार दलसिंहसराय में स्वर्ण कारोबारी के दुकान में लूट की घटना को कारीत करने के लिए एकत्रित हुए हैं। दोनों ने यह भी बताया कि 7 मई को काशीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से उन्होंने ही 9.75 किलो सोना व 15 लाख नगद लूट की घटना को अंजाम दिया था।
दोनों ने बताया कि लूट के सोना को गलाने के लिये उन लोगों ने सभी सोना वैशाली के विदुपुर के रहने वाले सोनार बिट्टू को दिया है। इसी के क्रम में एसटीएफ, एसआईटी व डीआईयू की टीम के द्वारा सोनार के पास से गला हुआ सोना समेत अन्य आभूषण बरामद कर लिया गया। करमवीर एवं रविश द्वारा बताया गया कि बैंक लूट की योजना दीपक मुंशी के द्वारा बनाया गया था। पहले यह लोग 6 मई को ही लूट की घटना को कारीत करने पहुंचे थे लेकिन घटना कारित नहीं कर पाये। इसके बाद फिर से 7 मई को पहुंचे और बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि दीपक मुंशी कोर्ट में पहले किसी वकील के यहां मुंशी का काम करता था और पूर्व में भी कई कांडो में समस्तीपुर एवं वैशाली जिला में आरोपित रहा है। ये पेशेवर एवं पूर्व का सक्रिय गिरोह है। यह गिरोह बिहार के विभिन्न जिलों के अलावे बिहार के बाहर राज्यों में भी घटना को अंजाम देता था। गिरफ्तार सभी बदमाशों को अपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
गिरफ्तार कर्मवीर ने बताया कि दीपक मुंशी ने ही बैंक लूट योजना की पटकथा लिखी थी। पहले 6 मई को ही बैंक आफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनायी गयी थी। लेकिन किसी कारण से घटना कारीत नहीं हो सकी। इसके बाद पुनः सभी लोग 7 मई को इकट्ठा हुए और समस्तीपुर के इतिहास के सबसे बड़े लूटकांड की घटना को अंजाम दिया। करमवीर ने बताया कि दीपक मुंशी ने ही लोकल लाइनर के रूप में बैंक आफ महाराष्ट्र में लूटकांड की सारी जानकारी उपलब्ध करायी थी।
बताया गया है कि वह शहर के काशीपुर मोहल्ला में बैंक के आसपास ही किराए का मकान लेकर रहता था और बैंक की गतिविधियों पर महीनों से नजर बनाये हुए था। इससे पहले वह मोहनपुर में भी किराए का मकान लेकर रहता था। पहले वह कोर्ट में मुंशी का काम करता था, लेकिन बाद के दिनों में वैशाली और समस्तीपुर जिले में कई बैंक व स्वर्ण कारोबारियों से लूट कांड में इसका नाम आया।
पटना के बेउर जेल में बंद सुबोध सिंह के गैंग के करमवीर की गिरफ्तारी के बाद आशंका जतायी जा रही है की इस लूटकांड को जेल से ही सुबोध सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया है। हालांकि इस बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सुबोध सिंह जेल से ही देश के कई राज्यों में लूट की घटना को अंजाम दिलाता है।
बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में गिरफ्तार 2 लाख के ईनामी करमवीर, रवीश व रणधीर को लेकर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी बैंक आफ महाराष्ट्र पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन किया, जिससे यह समझा जा सके कि वारदात किस तरह अंजाम दी गई थी। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बैंक के अंदर और बाहर की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया। एसडीपीओ-1 ने बताया कि यह रिक्रिएशन जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है और अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। लूट के अन्य सामान व फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
रिक्रिएशन के दौरान बैंक के स्टाफ से भी बातचीत की गई और बदमाशों की पहचान उनसे करवायी गयी। पुलिस लुटेरों को उस रास्ते पर भी लेकर गई, जहां से वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हुए थे। इसके अलावे कौन बदमाश बाहर में कहां पर खड़े थे, इस बारे में भी जानकारी ली गयी। बदमाशों ने बताया कि वो पिछले दो महीने से बैंक आफ महाराष्ट्र में डकैती की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए बैंक और आसपास के इलाके की रेकी दीपक मुंशी के द्वारा की जा रही थी।
वीडियो :
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…