समस्तीपुर/दरभंगा : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने दरभंगा जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल चंद्र भूषण यादव उर्फ झगरू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके उपर समस्तीपुर जिले में भी कई मामले दर्ज हैं। वह दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के वासदेवपुर, वार्ड संख्या-4 का निवासी है। चंद्र भूषण यादव के खिलाफ समस्तीपुर के अलावे दरभंगा में भी कई मामले दर्ज है।
दरभंगा के बहादुरपुर थाना कांड संख्या 509/24 मामले में पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसे दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर कॉलोनी से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ दरभंगा और समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कुल पाँच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…