Samastipur

वीर कुंवर सिंह जयंती पर समस्तीपुर से पटना जाएंगे सैकड़ों लोग, बैठक में लिया गया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती राजधानी पटना में आगामी 23 अप्रैल को बापू सभागार में मनाई जाएगी। इसकी तैयारी से संबंधित बैठक शनिवार को भगवती स्थान मन्नीपुर परिसर में आयोजन की गई। वीर कुंवर सिंह आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य विनोद सम्राट ने बताया कि  बाबू वीर कुंवर सिंह के जयंती पर पटना में 2 कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहला कार्यक्रम 10 बजे से राजधानी में मेरिंग ड्राइव पर भारतीय आयुसेना के 9 लड़ाकू विमान दस्ता ‘सूर्य प्रदर्शन’ एवं दूसरा कार्यक्रम बाबू वीर कुंवर सिंह के जयंती बापू सभगार में मनाया जाएगा।

जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे। विनोद सम्राट ने बताया कि इसकी तैयारी पूरे बिहार में जबरदस्त तरीके से हो रही है। सम्राट ने बैठक में पूरी तैयारी को विस्तार से बैठक में रखा। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य उपनेश सिंह व धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कहा की  समस्तीपुर के सभी विधानसभा में जाकर बाबू वीर कुंवर सिंह का जयंती भव्य बनाने के लिये पूरे बिहार में निमंत्रण दिया जा रहा है।

बैठक में विनोद सम्राट, उपनेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि यह ऐतिहासिक जयंती होगी। वीर कुंवर सिंह आयोजन समिति के सदस्य विनोद सम्राट ने कहा कि सुबह 10 बजे वीर कुंवर सिंह शौर्य जयंती पर 9 लड़ाकू विमान से सूर्य किरण पर शौर्य प्रदर्शन दिखाया जाएगा, जो बिहार में पहली बार ऐसा होने जा रहा जिसे देखने के लिये बिहार के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। उसके बाद 11 बजे पटना गांधी मैदान के पास बाबू वीर कुँअर सिंह श्रद्धांजलि सभा एवं जिनकी मनाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से सर्वसम्मती से समस्तीपुर कार्यक्रम के संयोजक अविनाश सिंह चन्देल को बनाया गया। मौके पर उपस्थित अनुपम हीरा सिंह, ठाकुर संग्राम सिंह, अर्जुन प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया राजा सिंह, रवि प्रकाश सिंह, रिंकू सिंह, चंदन सिंह, उदय शंकर सिंह, शम्भू सिंह, विजय सिंह पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, सुधीर सिंह, राकेश सिंह, बादल सिंह, रविशंकर सिंह, पहलाद सिंह, मनु सिंह, यशवंत सिंह, वैद्यनाथ सिंह, ठाकुर संग्राम सिंह, आभास सिंह समेत अन्य ने सर्वसहमति से तय किया कि पूरे समस्तीपुर से हजारों की संख्या में 23 अप्रैल को पटना के लिये प्रस्थान करेंगेे। निर्णय हुआ कि समस्तीपुर जिले के सभी विधानसभा से लगभग 100 गाड़ियों के साथ छोटी-बड़ी गाड़िया 23 अप्रैल को पटना निकलेंगे। अविनाश सिंह चंंदेल ने बताया कि कार्यक्रम में समस्तीपुर से सर्वाधिक संख्या पटना जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago