समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक वार्ड संख्या-16 में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में ससुराल में ही फंदे से लटकता शव मिला। मृतका की पहचान अमित महतो की पत्नी बबिता कुमारी (27) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मौसेरे भाई का कहना है कि बबिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या या आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…