समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में 10वें दीक्षांत समारोह सह वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर : शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में दसवें दीक्षांत समारोह सह वार्षिकोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ माध्यमिक एवं साक्षरता नरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, संत कबीर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कमलेश कुमार, विद्यालय के भूमिदाता सदस्य सह पूर्व सरपंच दिनेश कुमार शर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार, छात्रा शिवांगी एवं अलका ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डीपीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के द्वारा किए जा रहे प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए भी अनुकरणीय हैं। वार्षिकोत्सव एवं दीक्षांत समारोह के भव्य आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय की पूरी टीम को साधुवाद दिया। बीईओ रितेश कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह में सम्मानित होकर जाने वाले बच्चे आगे भी अपने जीवन में बेहतर प्रयास करते रहेंगे, ऐसी आशा है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अतिथियों का स्वागत करते हुए एचएम सौरभ कुमार ने कहा प्रोत्साहन की संस्कृति सृजनात्मकता को आकार देती है। विगत 10 वर्षों से प्रारंभिक स्तर के इस दीक्षांत समारोह के माध्यम से हम बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने का प्रयास करते रहे हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ग अष्टम उत्तीर्ण करने वाले छात्राओं को दीक्षांत कैप, अंक पत्र एवं स्थानांतरण पत्र प्रदान किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विगत सत्र के बाल संसद के मंत्रियों ने नए सत्र के लिए चयनित बाल संसद के मंत्रियों को टोकन आफ ऑनर देकर सम्मानित किया। विद्यालय में पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार पासआउट बच्चों ने नए सत्र के लिए निर्वाचित बाल संसद के बच्चों को एक-एक गमला भेंट किया।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

बाल संसद की नवचयनित प्रधानमंत्री पी दिव्यांशी ने अपने मंत्रियों के साथ इस बात का प्रण लिया कि वह सभी बच्चे अगले 1 वर्ष तक इन गमलों की देखरेख करेंगे, अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तथा पौधा आदान-प्रदान करने की इस परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे। वार्षिक मूल्यांकन 2025 में वर्ग 1 से 8 तक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावे विगत शैक्षणिक सत्र में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मीना मंच तथा बाल संसद में दायित्वों के निर्वहन, अनुशासन आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

विगत शैक्षणिक सत्र में प्रत्येक वर्ग से सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के माताओं को भी शील्ड प्रदान कर सजग माता सम्मान से सम्मानित किया गया। सभा को पूर्व प्राचार्य कमलेश कुमार एवं पूर्व सरपंच दिनेश कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नीतू राय, शर्मा सुषमा सुरेंद्र एवं चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया जबकि कार्यक्रम का समन्वय शिक्षक अजय गुप्ता एवं सत्येंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय से विदा हो रहे वर्ग 8 के बच्चों को प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों ने स्वयं खाना परोसकर खिलाया। मौके पर शिक्षिका संगीता कुमारी, कुमारी पूनम सिन्हा, शिक्षा सेवक पूनम कुमारी, फरहत प्रवीण, वंदना सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250330 WA0081IMG 20230818 WA0018 02