Samastipur

समस्तीपुर मंडल द्वारा चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान; 15 दिनों में वसूले गया 1.985 करोड़ का जुर्माना

समस्तीपुर : रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 29 हजार 216 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 1.985 करोड़ रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

अभियान के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल द्वारा 4 बस रेड तथा 22 फोर्ट्रेस चेक आयोजित किए गए। यह जांच सहरसा-पूर्णिया रेलखंड सहित जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशनों पर की गई। यह अभियान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति के नेतृत्व में, टिकट जांच स्टाफ एवं आरपीएफ की संयुक्त टीमों द्वारा किया जा रहा है।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने यात्रियों से अपील किया कि बिना टिकट यात्रा न करें। कृपया उचित किराया देकर टिकट खरीदें एवं नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना न केवल अवैध है, बल्कि इसके लिए आर्थिक दंड का भी प्रावधान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

1 घंटा ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

7 घंटे ago