Bihar

महागठबंधन की बैठक खत्म, कोर्डिनेशन कमेटी का नेतृत्व करेंगे तेजस्वी, जानें अंदर क्या- क्या बात हुई

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पटना में महागठबंधन हुई. चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में शामिल दलों की यह पहली बैठक थी. इस बैठक में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी ने हिस्सा लिया. आरजेडी ऑफिस में महागठबंधन की बैठक दोपहर 2.15 बजे शुरू हुई. बैठक की शुरुआत में वाम दल सीपीआई और सीपीएम के नेताओं ने अपनी बात रखी. इसके बाद बाकी दलों के नेताओं ने अपना पक्ष रखा. सबसे अंत में तेजस्वी यादव बोले.

तेजस्वी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बैठक में सभी दलों ने आपसी सहमति से एक कोर्डिनेशन कमेटी बनाई है. कोर्डिनेशन कमेटी में सभी दलों के नेता रहेंगे. तेजस्वी यादव इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले तेजस्वी

महागठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद रहे. तेजस्वी ने मीटिंग के बाद कहा, “महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने बिहार के मुद्दों पर बात की. इसमें महिला, युवा, बुजुर्गों, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. बिहार में कानून व्यवस्था खराब है. पुलिस की पिटाई हो रही है, महिलाओं से बर्बरता हो रही है. बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.”

कृष्णा अल्लावरू बोले- धांधली को रोकने पर चर्चा हुई

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि महागठबंधन की आज हुई बैठक में सभी घटक दलों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी. आगामी बिहार चुनाव में प्रचार की रणनीति, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, अलग-अलग पार्टियों के संगठनों के बीच जमीन पर यानी प्रदेश, जिला, प्रखंड स्तर पर समन्वय बैठाने और वोटर लिस्ट में धांधली को रोकने पर चर्चा हुई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago