Samastipur

समस्तीपुर में अलग-अलग जगहों पर भारी मात्रा में शराब के साथ तीन धंधेबाज हुए गिरफ्तार

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने समकालीन अभियान के दौरान संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर अलग अलग स्थान से भारी मात्रा में शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिंघिया घाट गांव के वार्ड संख्या-08 निवासी वासुदेव महतो के पुत्र सुनील कुमार महतो के रुप में बताई गई है। उक्त आरोपित के पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के कुल 47. 70 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव स्थित बाबा पोखर के समीप बाइक पर लदे अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान हसनपुर थानाक्षेत्र के मंगलगढ़ गांव के वार्ड 5 निवासी सुरेन्द्र यादव के पुत्र हरिकिशन कुमार और बिथाना थानाक्षेत्र के बिथान गांव निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र नीरज कुमार के रुप में बताई गई है। उक्त दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने अंंग्रेजी शराब के 48 ट्रेटा पैक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से अंग्रेजी शराब के साथ बाइक भी जब्त कर लिया।

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद थाना में उत्पाद अधीनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago