समस्तीपुर : शराब कारोबार से जुड़े 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही दादपुर के स्व. सुरेश राय के पुत्र धर्मवीर राय के रूप में की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया की धर्मवीर राय लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ 2 हजार लीटर से अधिक शराब तस्करी से संबंधित मामले मुफस्सिल थाने में दर्ज हैं। उसके उपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दादपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद धर्मवीर राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…