समस्तीपुर : शादी के प्रलोभन देकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ छह माह तक शारीरिक शोषण करने का मामला थाना में आया। इस सबंध में पीड़िता ने मथुरापुर थाना में 10 अप्रैल को एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि उसके घर के बगल में राजा कुमार पंडित का घर है। घर बगल में रहने के कारण बराबर बातचीत करता रहता था ओर वह शादी के झांसे देता रहता था। बहकाकर उसने शारीरिक संबंध बनाया। दिल्ली ले जाकर भी सेक्स किया और फिर सादे कागज पर अंगूठा निशान लेकर भगा दिया।
युवती ने बताया कि आरोपी रात में अपने छत से उसके छत पर आया जाया करता था ओर शादी का प्रलोभन देकर करीब छह माह तक शारीरिक सबंध बनाता रहा। यह भी बताया कि पांच अप्रैल को नानी के यहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहुरी विरसिंहपुर में थी तो राजा ने फोन करके मगरदही घाट चौक पर बुलाया। जब ऑटो पकड़कर पहुंची तो वह कहा कि तुमसे शादी करनी है इसलिए अभी दिल्ली चलो। उसके बहकाबे में आकर उसके साथ दिल्ली चली आई। वह एक होटल में दिन में ठहरा ओर मेरे साथ शारीरिक सबंध भी बनाया।
उसी दिन छह अप्रैल को उसके पिता का फ़ोन आया तो वह वहां से लेकर चल दिया। सात अप्रैल को नक्कू स्थान समस्तीपुर के पास आकर बोला कि नानी को बुलाओ। नानी के बुलाने पर सादे कागज पर मेरा और नानी का जबरदस्ती निशान लिया। जब मेरी नानी विरोध किया तो जाति सूचक गाली देकर कहा कि निशान दो नहीं तो पुरे परिवार को जान मारकर फेंक देंगे तब जाकर निशान दी।
इस मामले में राजा कुमार, राम दर्शन पंडित, विकास कुमार पंडित, संतोष कुमार पंडित अशोक पंडित को नामजद किया गया है। इस संदर्भ में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के अलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर दोबारा…
बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने…
डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…
समस्तीपुर : नगर निगम के नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान के आवेदन पर नगर थाना में…