Samastipur

गेमिंग ऐप से 56 लाख की ठगी मामले में समस्तीपुर साइबर पुलिस ने सीतामढ़ी से दो युवकों को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : गेमिंग ऐप से 56 लाख की ठगी व धोखाधड़ी मामले में समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने परिहार थाने के अंदौली गांव में छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान गांव के अब्दुल मनान के पुत्र सितारे अहमद एवं मो. जाकिर हुसैन के पुत्र आतिक हुसैन के रूप में की गयी है। दोनों के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है।

इस मामले में आरोपित बबुरवन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति इश्तेखार उर्फ आकाश समेत चार आरोपित हैं। पंचायत समिति सदस्य पति के नेपाल भागने की सूचना है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस दोनों को लेकर लौट गयी।

जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2025 को बथनाहा थाना क्षेत्र के मनीष कुमार शुक्ला के आवेदन पर समस्तीपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसमें पीड़ित ने 56 लाख रुपये की ठगी व धोखाधड़ी की बात कही थी। समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने जब आवेदन के आधार पर जांच शुरू की, तो पता चला कि सीतामढ़ी जिले के परिहार थाने के अंदौली गांव में आरोपी मौजूद है।

इसके बाद समस्तीपुर साइबर थाना के डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में टीम ने सीतामढ़ी पहुंचकर छापेमारी किया। छापेमारी में परिहार थाने की पुलिस टीम भी शामिल थी। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि उसने मोबाइल में गेमिंग के साथ कई ऐप डाउनलोड हैं। इसमें कई ऐप संदिग्ध भी हैं। उनकी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

2 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

10 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

18 घंटे ago