Samastipur

समस्तीपुर में स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों को कुत्ते ने काटा, एक की हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो भाइयों को आवारा कुत्ते ने काट लिया। एक की मौत हो चुकी है, दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान विजय शाह के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में की गई है, जबकि भाई विवेक कुमार इलाजरत है। दोनों की उम्र क्रमशः 10 वर्ष और 12 वर्ष बतायी गयी है। दोनों भाई स्कूल जा रहे थे। बीच रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को विभूतिपुर के पीएचसी में दोनों को भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

जिसके बाद परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां से अभिषेक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान अभिषेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी टाड़ा गांव की है। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। कुछ दिन पहले ही विभूतिपुर में ही एक बच्चे की मौत हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago